भारतीय शेयर बाज़ार गुरुवार को गांधी जयंती और दशहरा के मौके पर बंद रहेगा। इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव्स और SLB सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी लेकिन करेंसी और ब्याज दर डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग सामान्य रूप से जारी रहेगी। गौरतलब है कि बुधवार को सेंसेक्स 715 अंक चढ़कर जबकि निफ्टी 225 अंक उछलकर बंद हुआ था।