डॉक्टर रवि गुप्ता ने बताया है कि ज़्यादा उबालकर बनने वाली कड़क चाय गट को जला रही है। उन्होंने नॉर्मल और 5-10 मिनट अतिरिक्त उबलने वाली चाय का पीएच स्ट्रिप से एक्सपेरिमेंट किया। उन्होंने कहा, "अतिरिक्त उबली चाय बहुत ज़्यादा ऐसिडिक निकली। चाय ज़्यादा उबालने से टैनिन्स और पॉलीफेनोल्स ज़्यादा निकलते हैं। ये हमारे गट लाइनिंग को इरिटेट करते हैं।"