क्या आप भी एसिडिटी की दवा खुद से लेते हैं? डॉक्टरों ने स्ट्रोक जैसे साइड इफेक्ट की दी चेतावनी
डॉक्टर्स ने खुद से एसिडिटी और उल्टी की दवा लेने वाले लोगों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इससे स्ट्रोक जैसे साइड इफेक्ट हो सकते हैं। डॉक्टर शाकिब अहरार ने बताया, "ऐसी दवाएं लेने से एक्यूट डिस्टोनिया होता है।" इसमें मरीज़ों को जबड़ा लॉक होने या गर्दन का अजीब तरीके से मुड़ना जैसे अनुभव हो सकते हैं।