क्या आप भी ऑफिस ब्रेक में साथ में पीते हैं चाय-सिगरेट? जानें इसके नुकसान
ऑफिस ब्रेक हो या फिर सुबह की पहली चाय दोनों ही समय पर चाय-सिगरेट का कॉम्बिनेशन लोग पसंद करते हैं। ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर सुमित पुरोहित के मुताबिक, चाय-सिगरेट साथ पीने से कुछ देर के लिए अच्छा महसूस हो सकता है लेकिन लगातार पीने से फेफड़ों को नुकसान होगा, पेट की दिक्कतें होंगी, ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ेगा।