सीए नितिन कौशिक ने बैंक एफडी को ट्रैप बताया है। कौशिक के मुताबिक, एफडी पर मिलने वाला ब्याज (करीब 6.5%) सुरक्षित है लेकिन महंगाई दर 6%-7% होने से असली संपत्ति स्थिर रहती है जबकि लंबे समय में शेयर बाज़ार में पैसा दोगुना-तिगुना हो सकता है। बकौल कौशिक, कुछ पैसों को एफडी में और बाकी को अन्य जगह निवेश करना चाहिए।