कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अयान कर के मुताबिक, देर रात इंस्टेंट नूडल्स खाने की आदत सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। उनके अनुसार, नूडल्स में मौजूद अधिक सोडियम शरीर में पानी रोकता है जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे किडनी पर बुरा असर, ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव और नींद संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।