क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं? ऐसे करें पता
आयुष्मान कार्ड की एलिजिबिलिटी चेक करने के लिए आपको mera.pmjay.gov.in वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। पोर्टल पर जाने के बाद आपको 'ऐम आई एलिजिबल' (Am I eligible) पर क्लिक करना होगा और अपने से जुड़ी कुछ जानकारी व ओटीपी डालकर वेरिफाई करना पड़ेगा। इसके बाद अगर लिस्ट में आपका नाम दिखता है तो आप इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।