क्या आपके तकिए का कवर टॉयलेट सीट से भी ज़्यादा गंदा है? चौंका देगी नई स्टडी

अमेरिकी एनजीओ नैशनल स्लीप फाउंडेशन की स्टडी के अनुसार, एक सप्ताह तक न धोए गए तकिए के कवर में टॉयलेट सीट की तुलना में अधिक बैक्टीरिया हो सकते हैं। इनमें कुछ बैक्टीरिया इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं। दरअसल, शरीर का पसीना, तेल, डेड स्किन सेल्स, बालों की गंदगी, लार और नमी की वजह से तकिए में बैक्टीरिया बढ़ते हैं।