डॉक्टर कुलदीप कुमार बताते हैं कि डेंगू वायरस के चार अलग-अलग स्ट्रेन (DENV-1, DENV-2, DENV-3 और DENV-4)
होते हैं। बकौल डॉक्टर, अगर कोई एक स्ट्रेन से पहली बार संक्रमित होता है तो शरीर उसके खिलाफ इम्यून हो जाता है। हालांकि, अन्य स्ट्रेन से संक्रमित होने पर उसे फिर डेंगू हो सकता है। दूसरी बार डेंगू के लक्षण गंभीर नहीं होते।