क्या ईरान समुद्र के नीचे बिछी केबलों को काटकर दुनियाभर में इंटरनेट ठप कर सकता है?
ग्लोबल इंटरनेट ट्रैफिक से जुड़े महत्वपूर्ण समुद्री केबल ईरान से लगे होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रते हैं। इस बात की आशंका जताई गई है कि लाल सागर में बाब अल-मंडेब पर भी तेहरान समर्थित हूतियों द्वारा हमला किया जा सकता है। ये दोनों 'चोक पॉइंट्स' समुद्र तल पर बिछे फाइबर-ऑप्टिक केबलों के एक विशाल जाल के ऊपर स्थित हैं।