सर्दी-जुकाम में बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक्स लेना नुकसानदायक हो सकता है। AIIMS की डॉक्टर प्रियंका सहरावत के मुताबिक, ज़्यादातर सर्दी-जुकाम वायरल संक्रमण के कारण होता है जबकि एंटीबायोटिक्स बैक्टीरियल संक्रमण में काम करती हैं। बकौल डॉक्टर, इनके गलत इस्तेमाल से पेट की समस्याएं, एलर्जी और एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस का खतरा बढ़ सकता है।