एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर जारी बहस के बीच पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि कुछ मामलों में वाहनों के माइलेज में हल्की कमी आ सकती है लेकिन इसके अन्य कारण भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा, "रेसिंग कारों में एथेनॉल का इस्तेमाल हो रहा है...यह वाहनों की रफ्तार व प्रदर्शन बेहतर बनाने में मदद करता है।"