क्या एमपी में गधे हो जाएंगे लुप्त? 94% गधे हुए गायब; आखिरकार क्या है वजह?
टीओआई ने पशुधन गणना के हवाले से बताया है कि मध्य प्रदेश में अब केवल 3,052 गधे बचे हैं जबकि 1997 में यह संख्या 49,289 थी। एमपी के 55 जिलों में से 9 ज़िलों में गधे लगभग लुप्त हो गए हैं। पशु अधिकार कार्यकर्ता नरेश कादयान ने बताया कि चीन का 'एजियाओ' उद्योग इस कमी का कारण हो सकता है।