inshorts

क्या ऑफिस में सुंदर दिखना फायदेमंद है और इसका फर्क सैलरी पर पड़ता है, सर्वे में हुआ खुलासा

स्टैंडआउट सीवी द्वारा अमेरिकियों पर किए गए एक सर्वे के मुताबिक, 81% लोगों ने यह बात मानी कि ऑफिस में 'अट्रैक्टिव' लुक वाले लोगों को करियर और वेतन में फायदा मिलता है। बकौल सर्वे, अमेरिका में 'अट्रैक्टिव' लुक वालों की औसत सैलरी $63,954 है जबकि अन-अट्रैक्टिव लुक वालों की औसत सैलरी $44,009 है जो तकरीबन ₹17 लाख का फर्क है।