अगर कोई आपको मीठा, किन्नर, छक्का या चिकना कहकर अपमानित करता है या जेंडर आइडेंटिटी के आधार पर परेशान करता है तो आपको अपने कानूनी अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 के तहत इस तरह से अपमानित करने वालों को 6 महीने से 2 साल तक की सज़ा और जुर्माना लगाया जा सकता है।