क्या किडनी को नुकसान पहुंचाता है व्हे प्रोटीन?

न्यूरोसर्जन डॉ. अरुण एल नाइक ने बताया है कि अगर किसी को पहले से किडनी की गंभीर बीमारी न हो तो व्हे प्रोटीन किडनी को नुकसान नहीं पहुंचाता है। नाइक ने कहा, "असली खतरा यह है कि भारतीयों में प्रोटीन की कमी पहले से है। प्रोटीन को दोष देना बंद करें। चीनी, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और गलत जीवनशैली को दोष दें।"