हल्दी में मौजूद ऐंटी-इंफ्लेमेट्री तत्व किडनी की कार्य क्षमता को बेहतर करती है लेकिन इसके दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। कंसल्टेंट डाइटिशियन कनिका मल्होत्रा ने बताया, "हल्दी में मुख्यतः करक्यूमिन होता है...जो पेशाब में ऑक्सलेट का स्तर बढ़ा सकता है। इससे किडनी स्टोन बनने का खतरा बढ़ जाता है। जिन्हें पहले से किडनी स्टोन का जोखिम है...उन्हें खतरा अधिक है।"