क्या किडनी में स्टोन से जूझ रहे लोगों को टमाटर से निकाल देना चाहिए बीज?
न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने 'टमाटर के बीज किडनी स्टोन का कारक हैं' के दावे को नकारा है और कहा, "किडनी स्टोन का मतलब टमाटर खाना बंद या बीज निकाल दो नहीं होता है।" उन्होंने कहा, "पूरे (बीज और पल्प) टमाटर में 5-7 mg ऑक्सेलेट होता है...इसमें भरपूर सिट्रेट होता है जो कैल्शियम ऑक्सेलेट स्टोन को बनने ही नहीं देता है।"