मिसौरी यूनिवर्सिटी और वेस्टइंडीज़ यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पिछले साल की उस रिसर्च का खंडन किया है जिसका दावा था कि 2020 में कोविड-19 महामारी के समय लॉकडाउन के कारण चांद का तापमान कम हुआ था। प्रोफेसर विलियम शॉनबर्ग के अनुसार, धरती से निकलने वाली गर्मी चांद का तापमान थोड़ा-बहुत प्रभावित कर सकती है लेकिन इसे मापना मुश्किल है।