पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. विकास मित्तल के मुताबिक, किसी के गले या लार में टीबी के बैक्टीरिया हैं तो किसिंग से फैल सकते हैं। उनके अनुसार, टीबी मुख्यत: हवा में मौजूद बैक्टीरिया इनहेल करने से फैलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सबूत नहीं हैं कि सेक्शुअल कॉन्टैक्ट से जेनिटल टीबी फैलता है लेकिन दुर्लभ मामले में ज़ख्म आदि से फैल सकता है।