क्या कप्तानी छिनने के बाद रोहित शर्मा की सैलरी में होगी कटौती, अब BCCI से कितना मिलेगा वेतन?
भारतीय वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद भी सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा की सैलरी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। रोहित ग्रेड A+ में शामिल हैं जिन्हें बीसीसीआई सालाना ₹7 करोड़ देती है। वहीं, नई कप्तानी शुभमन गिल को दी गई है जो ग्रेड A में आते हैं और उन्हें सालाना ₹5 करोड़ मिलेंगे।