डायबिटोलॉजिस्ट और मेटाबॉलिक फिज़िशियन डॉ. वेंकटेश शिवणे के मुताबिक, कुछ अध्ययन कहते हैं कि शुगर और वज़न कंट्रोल करने वाली ओज़ेम्पिक (सेमाग्लुटाइड) और मौनजारो (टिरज़ेपेटाइड) जैसी दवाएं लोगों में यौन इच्छा को कम कर सकती हैं। गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. मधुलिका सिंह ने कहा, "वज़न घटाने की दवाओं...से थकान, मूड स्विंग्स और कामवासना में कमी जैसे गंभीर साइड इफेक्ट्स होते हैं।"