क्या कमी है भाई, उत्तराखंड में खर्च करो न: विदेशों में शादी करने वालों से PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित हर्षिल में एक जनसभा में कहा है, "आजकल लोग शादी करने दुनिया के तमाम देशों में चले जाते हैं। यहां क्या कमी है भाई, यहां पैसे खर्च करो न।" पीएम ने आगे कहा, "मैं तमाम लोगों से कहना चाहता हूं कि सर्दियों में शादियों के लिए उत्तराखंड को फेवरेट डेस्टिनेशन बनाइए।"