क्या खाने के दौरान पानी पीने से खराब होता है पाचन? डॉक्टर ने तोड़े गट हेल्थ से जुड़े 6 बड़े मिथक
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्स्य ने गट हेल्थ से जुड़े छह आम मिथकों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि नींबू पानी से डिटॉक्स होना, रोज़ाना मल त्याग ज़रूरी, खाने के साथ पानी पीने से पाचन खराब होना, मसालेदार खाने से अल्सर, रात में दही सेवन नुकसानदायक और फैटी लिवर केवल शराब से होता है जैसी धारणाएं गलत हैं।