क्या खत्म हो जाएगी यूरेनियम पर निर्भरता? न्यूक्लियर एनर्जी पर साथ आई NTPC और अमेरिकी कंपनी
रिपोर्ट के मुताबिक, NTPC, अमेरिकी न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी कंपनी क्लीन कोर थोरियम एनर्जी में सीमित हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है। बकौल रिपोर्ट, इस साझेदारी से भारत में थोरियम-बेस्ड फ्यूल के इस्तेमाल की संभावनाएं बढ़ेंगी और यूरेनियम पर निर्भरता घट सकती है। हाल में संसद से SHANTI ऐक्ट-2025 की मंज़ूरी के बाद परमाणु क्षेत्र में निजी भागीदारी का रास्ता खुला है।