क्या खत्म होने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध! ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई बात

वाइट हाउस ने बताया है कि यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के लिए मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप व रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फोन पर चर्चा की। ट्रंप के सहायक डैन स्कैविनो ने X पर रात 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार) इस बात की जानकारी दी। दोनों नेताओं ने 30 दिनों के युद्धविराम को लेकर बात की है।