क्या गिबली स्टूडियो जैसी तस्वीरों के लिए चैटजीपीटी पर अपनी तस्वीरें अपलोड करना है सुरक्षित?

डिजिटल प्राइवेसी एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि लोग स्टूडियो गिबली जैसी तस्वीरों के लिए चैटजीपीटी पर फोटो अपलोड करते समय अनजाने में ओपनएआई को अपने चेहरे का ताज़ा डेटा सौंप सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये स्वेच्छा से अपलोड की गई तस्वीरें हैं इसलिए ओपनएआई वेब कानूनों का पालन किए बिना इनका इस्तेमाल कर सकती है।