inshorts

क्या गोल्ड पर भी घटा है जीएसटी?

सरकार ने इस बार कई चीज़ों पर जीएसटी कम किया है लेकिन सोना और चांदी उस लिस्ट में शामिल नहीं हैं। सोने और चांदी पर पहले की तरह ही 3% जीएसटी देना होगा जिसमें 1.5% सेंट्रल जीएसटी और 1.5% स्टेट जीएसटी शामिल है। वहीं, सोने की कीमत के अलावा मेकिंग चार्ज पर भी 5% जीएसटी अलग से लगेगा।