क्या चीन ने तोड़ा एयरोडायनामिक्स बैरियर? मैक 5 की गति से आकार बदलती है नई मिसाइल
चीनी सेना ने एक प्रोटोटाइप हाइपरसोनिक मिसाइल का अनावरण किया है जो मैक 5 (साउंड की स्पीड से 5 गुना अधिक) से भी तेज़ गति से आकार बदल सकती है। मिसाइल अधिकतम गति के लिए अंदर पंखों को वापस लाती है जो इसे अतिरिक्त स्पीड देती है। यह एक ऐसी क्षमता है जिसे लंबे समय से असंभव माना जाता था।