inshorts

क्या ठंड में सिगरेट पीने से शरीर में गर्मी आ जाती है? डॉक्टर से जान लें हकीकत

पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. भगवान मंत्री के मुताबिक, सर्दियों में शरीर गर्म रखने के लिए हृदय को ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है, ऐसे में सिगरेट पीने से उसपर दबाव बढ़ सकता है जो हार्ट हेल्थ के लिए खतरनाक है। बकौल डॉक्टर, सिगरेट में मौजूद केमिकल्स कुछ देर के लिए शरीर का तापमान बढ़ाते हैं लेकिन बाद में बॉडी टेंपरेचर घट जाता है।