क्या डेंगू और वायरल बुखार का असर हार्ट पर भी होता है? डॉक्टर ने दिया जवाब
मेदांता मूलचंद हार्ट सेंटर के डायरेक्टर और हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉक्टर तरुण कुमार ने बताया है कि डेंगू में वायरस सीधे हार्ट की मांसपेशियों को प्रभावित कर सकता है जिससे मायोकार्डिटिस जैसी स्थिति हो सकती है। डॉक्टर के मुताबिक, वायरल बुखार में लंबे समय तक तेज़ बुखार और शरीर में सूजन की वजह से हार्ट पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।