क्या ताइवान सच में एक आज़ाद देश है या नहीं?

ताइवान खुद को एक स्वतंत्र देश मानता है लेकिन अब भी कई देशों ने इसे एक देश के रूप में मान्यता नहीं दी है। ताइवान में लोग अपने नेताओं व सरकार को खुद चुनते हैं और ताइवानी सरकार अपनी सेना, पासपोर्ट व करेंसी से एक सीमित क्षेत्र नियंत्रित करती है। हालांकि चीन, ताइवान को खुद का हिस्सा मानता है।