inshorts

क्या तिरंगे के कलर वाला केक काटने या मिठाई खाने से भी होता है तिरंगे का अपमान?

मद्रास हाईकोर्ट ने 2021 में कहा था कि तिरंगे और अशोक चक्र के डिज़ाइन वाले केक को काटना तिरंगे का अपमान नहीं है। बकौल कोर्ट, राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक देशभक्ति का पर्यायवाची नहीं है, वैसे ही केक काटना कोई असंगत काम नहीं है। गौरतलब है, 2007 में सचिन तेंदुलकर को तिरंगा वाला केक काटने को लेकर नोटिस जारी हुआ था।