हैदराबाद की डर्मेटोलॉजिस्ट पूजा रेड्डी का कहना है कि बालों में तेल लगाने से बाल घने-मज़बूत होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। उन्होंने कहा, "पुराने समय में अच्छे बाल जीवनशैली-पोषण का परिणाम थे...डैंड्रफ, माथे-पीठ में मुंहासे जैसी कंडीशन में तेल नुकसानदायक हो सकता है।" बकौल रेड्डी, तेल को 30-मिनट तक बालों में लगाए रखने के बाद धो देना चाहिए।