मुंबई हमलों के 10 आतंकी 21 नवंबर को कराची से समुद्र के रास्ते मुंबई रवाना हुए थे। 23 नवंबर को उन्होंने भारतीय नाव पर कब्ज़ा किया और 26 नवंबर को मुंबई पहुंचकर सीएसएमटी, ताज होटल, ओबेरॉय होटल, नरीमन हाउस और लियोपोल्ड कैफे पर हमले किए। 27 नवंबर को NSG कमांडोज़ ने मोर्चा संभाला और 29 नवंबर को ऑपरेशन खत्म हुआ।