अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने कहा है कि देशभर में उड़ानों पर लगी रोक की वजह पुराने एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई खराबी थी। उन्होंने बताया कि राउटर पर डेटा का दबाव बढ़ने से वे ओवरलोड हो गए जिसके कारण मिलने वाले डेटा में गड़बड़ी आने लगी। FAA ने एहतियातन देशभर में उड़ानों पर रोक लगा दी थी।