क्या थी भगत सिंह की आखिरी इच्छा जो रह गई अधूरी?

लाहौर जेल में बोधा नाम का एक सफाईकर्मी था जिसे भगत सिंह 'बेबे' कहकर पुकारते थे। भगत सिंह चाहते थे कि फांसी से पहले बोधा उन्हें अपने हाथ से बनी रोटी खिलाए लेकिन उन्हें 24 मार्च की सुबह की जगह 23 मार्च की रात को ही फांसी दे दी गई और वह बोधा के हाथ की रोटी न खा सके।