राजस्थान के कई इलाकों में पूर्व में आटा-साटा प्रथा प्रचलित थी जहां 2-परिवारों में बेटा-बेटी की अदला-बदली होती। इसमें एक परिवार की बेटी की शादी दूसरे परिवार के बेटे और दूसरे परिवार की बेटी की पहले परिवार के बेटे से होती। ऐसे विवाह में कई बार बच्चों के जन्म से पहले या पैदा होते ही रिश्ता कर दिया जाता था।