घर से नकदी मिलने पर दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा चर्चा में आए हैं। सीबीआई ने 2018 में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शिकायत पर सिंभावली शुगर मिल के खिलाफ केस दर्ज किया था। वर्मा उस समय शुगर मिल के गैर-कार्यकारी निदेशक थे। बैंक का आरोप था कि कंपनी ने ₹150 करोड़ के ऋण का दुरुपयोग किया था।