सीए बलवंत जैन के अनुसार, इनकम टैक्स ऐक्ट के सेक्शन 80E के तहत एजुकेशन लोन पर सिर्फ इंटरेस्ट पेमेंट पर टैक्स डिडक्शन मिलता है। यह डिडक्शन सिर्फ बैंक, फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन या अप्रूव्ड चैरिटेबल संस्था से लिए गए लोन पर ही मिल सकता है। अगर आप दोस्त या रिश्तेदार से लोन लेते हैं तो इस पर टैक्स डिडक्शन नहीं मिलेगा।