क्या धूम्रपान से रीढ़ की हड्डी और हड्डियों को पहुंचता है नुकसान?
धूम्रपान हड्डियों और रीढ़ की हड्डी की मज़बूती पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर कुमारदेव अरविंद राजामन्या ने कहा, "रीढ़ की हड्डियों के बीच की 'डिस्क' गद्दी का काम करती हैं जो झटके सोखती हैं...धूम्रपान करने वालों में खराब पोषण और पानी की कमी से डिस्क का क्षरण जल्दी होता है...जिससे पीठ दर्द/डिस्क प्रोलैप्स/तंत्रिकाओं पर दबाव पड़ता है।"