वेनेज़ुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने अपना नोबेल शांति पुरस्कार अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को भेंट किया है। नोबेल शांति केंद्र के मुताबिक, नोबेल पुरस्कार की घोषणा होने के बाद इसे रद्द, शेयर या किसी और को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता। बकौल केंद्र, मेडल का स्वामित्व बदल सकता है लेकिन पुरस्कार विजेता की उपाधि नहीं।