क्या नए लेबर कोड से कम हो जाएगी आपकी इनहैंड सैलरी? एक्सपर्ट से जानिए जवाब
सरकार ने श्रम कानूनों को आसान और कारगर बनाने के लिए 4 नए लेबर कोड लागू करने का एलान किया है। TeamLease Services के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बालासुब्रमण्यम ए ने कहा, "अब CTC का 50% हिस्सा EPF की 12% कटौती के लिए गिना जाएगा और अगर CTC नहीं बदलती तो PF बढ़ेगा और टेक-होम सैलरी थोड़ी घट सकती है।"