क्या पीरियड्स का दर्द हार्ट अटैक जितना तेज़ हो सकता है? डॉक्टर ने बताया
डॉक्टर कुनाल सूद ने बताया कि यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की एक रिसर्च में पाया गया कि कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में होने वाली तेज़ ऐंठन का दर्द, दर्द की तीव्रता के मामले में हार्ट अटैक जितना महसूस हो सकता है। डॉक्टर के मुताबिक, ऐसा दर्द खासकर सेकेंडरी डिसमेनोरिया में देखने को मिल सकता है।