मैक्स अस्पताल (गुरुग्राम) की क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट सुरभि शर्मा के अनुसार, गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन आंखों-इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद है जिसे कच्चा खाने से विटामिन-सी और फाइबर का कंसन्ट्रेशन मैक्सिमाइज़ होता है लेकिन स्टीम्ड गाजर खाने से बीटा-कैरोटीन का अधिक अवशोषण होता है। बकौल शर्मा, टमाटर में भरपूर विटामिन-सी, पोटैशियम व लाइकोपीन होते हैं और कुकिंग से लाइकोपीन इंटेंसिफाई होता है।