क्या पति भी रख सकते हैं करवा चौथ का व्रत? जानें इसके नियम

मध्य प्रदेश के ज्योतिषी देवानंद ने कहा है, "करवाचौथ का व्रत महिलाओं के लिए ही है। न तो धार्मिक मान्यताओं और न ही शास्त्रों में इसे पतियों का व्रत बताया गया है।" हालांकि, उन्होंने कहा, "पत्नी के गर्भवती होने या किसी बीमारी के कारण व्रत न रख पाने पर पति व्रत रख पूजा में पत्नी का सहयोग कर सकता है।"