क्या पत्नी की मृत्यु के बाद पति को मिल सकती है पेंशन?

सरकारी पेंशन नियमों और कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत, अगर किसी महिला कर्मचारी/पेंशनभोगी की मृत्यु हो जाती है तो उसका कानूनी रूप से विवाहित पति पेंशन पाने का हकदार होता है। इसके लिए पति का पत्नी पर आर्थिक रूप से निर्भर होना ज़रूरी नहीं है। हालांकि, कुछ मामलों में पहले पेंशन का अधिकार बच्चों को दिया जा सकता है।