एबीपी न्यूज़ ने रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के हवाले से बताया है कि केवल शारीरिक संबंध से पति-पत्नी के बीच समस्याएं हल नहीं होती हैं। रिश्तों में सुधार के लिए विश्वास व ईमानदारी ज़रूरी है। इसके अलावा पार्टनर की भावनाओं, विचारों और ज़रूरतों को समझना फिज़िकल रिलेशन से कहीं ज़्यादा असरदार होता है। बकौल एक्सपर्ट्स, इसके लिए पार्टनर से खुलकर बातचीत करें।