RBI ने स्पष्ट किया है कि तकनीकी कारणों से फेल हुए ATM ट्रांजैक्शन को हर महीने मिलने वाले मुफ्त ट्रांजैक्शन की संख्या में नहीं गिना जाएगा। हालांकि ऐसे ट्रांज़ैक्शन पर कोई शुल्क भी नहीं लगेगा। बकौल RBI, हार्डवेयर/सॉफ्टवेयर की खराबी, कम्युनिकेशन संबंधी दिक्कत, ATM में कैश न होना, गलत PIN/वैलिडेशन से जुड़ी समस्याओं के कारण ट्रांजैक्शन फेल हो सकते हैं।