inshorts

क्या फास्ट चार्जिंग है खतरनाक? जानिए स्मार्टफोन पर क्या होता है इसका असर

कम समय में स्मार्टफोन को जल्दी चार्ज करने की तकनीक को फास्ट चार्जिंग कहा जाता है। साधारण चार्जर बैटरी को धीरे-धीरे पावर सप्लाई करता है जबकि फास्ट चार्जर हाई वोल्टेज और ज़्यादा करंट बैटरी को भेजता है लेकिन इससे उसमें अतिरिक्त गर्मी पैदा होती है। दबाव पड़ने से बैटरी ओवरहीट होती है और उसकी लाइफ धीरे-धीरे कम होने लगती है।